फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cash Seazed in Haldwani by MMC Team

दो वाहनों से मिला दो लाख 93 हजार रुपये नगद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cash Seazed in Haldwani by MMC Team
Cash Seazed in Haldwani by MMC Team
हल्द्वानी। एसएसपी के सख्त रुख पर चेकिंग के दौरान काठगोदाम पुलिस ने इनोवा कार से दो लाख रुपये और कोतवाली पुलिस ने बेलबाबा बैरियर पर एक कार से 93 हजार 500 रुपये बरामद किए। पुलिस को आशंका है कि बरामद पैसे चुनाव में इस्तेमाल होने वाले थे।
विज्ञापन

एसएसपी पंकज भट्ट ने शुक्रवार सुबह बैठक कर सभी थाना प्रभारियों को वाहनों की सघन तलाशी लेने के निर्देश दिए। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी मल्ला काठगोदाम के बैरियर पर एक सफेद इनोवा को रोका। कार हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। तलाशी में पुलिस टीम ने डैशबोर्ड के अंदर एक पारदर्शी पन्नी से नकदी बरामद की।
विज्ञापन

उसमें 500 के 240 नोट, 200 के 100 नोट, 100 रुपये के 600 नोट कुल दो लाख रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने इस मामले में लोहरियासाल मल्ला निवासी वाहन मालिक राजेश रावत से बरामद राशि के संबंध में कागजात मांगे, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने बरामद धनराशि को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बेलबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान क्रेटा कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से 93 हजार 500 रुपये बरामद किए। पुलिस ने रामपुर जिले के बसेरा चंदोला बिलासपुर निवासी चालक जगजोत सिंह से पैसे के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह स्पष्ट कारण नहीं बता सका। उसने कोई वैध कागजात भी उपलब्ध नहीं कराए। पुलिस ने इस मामले में वाहन को जब्त कर लिया।
गोरापड़ाव से आठ पेटी शराब बरामद
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने गोरापड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मोहन सिंह उर्फ पप्पू निवासी गोरापड़ाव को आठ पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनमें 240 पव्वे देसी, 144 पव्वे अंग्रेजी शराब के शामिल हैं।
एसएसपी की गाड़ी की तलाशी लेने पर मिला इनाम
हल्द्वानी। एसएसपी पंकज भट्ट शाम को एक निजी कार से सादे कपड़ों में बैठकर टांडा जंगल की ओर जा रहे थे। बेलबाबा बैरियर पर पुलिस ने एसएसपी की गाड़ी को रोककर तलाशी ली। एसएसपी उस समय मास्क लगाए थे।

इसी कारण कोई पुलिसकर्मी उन्हें पहचान नहीं सका। एसएसपी ने कार से उतरकर मास्क निकाला तो पुलिसकर्मियों के चेहरे उतर गए। फिर एसएसपी ने चेकिंग के लिए शाबासी देते हुए पुुलिसकर्मियों को एक हजार रुपये का इनाम दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed