{"_id":"68b8a4310caf29b0210c6bac","slug":"cash-executive-disappears-with-rs-390-lakh-from-sbi-air-plaza-haldwani-news-c-8-1-hld1048-629610-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसबीआई एयर प्लाजा से 3.90 लाख लेकर कैश एक्जीक्यूटिव गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसबीआई एयर प्लाजा से 3.90 लाख लेकर कैश एक्जीक्यूटिव गायब
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसबीआई एयर प्लाजा से 3.90 लाख लेकर एक कंपनी का कैश एक्जीक्यूटिव भाग हो गया। इस मामले में कंपनी के रीजनल हेड ने कैश एक्जीक्यूटिव के खिलाफ काठगोदाम थाने में धोखाधड़ी व चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड 149 ओल्ड एमआईजी कॉलोनी धरमपुर रोड नेहरू कॉलोनी देहरादून के रीजनल हेड दिग्पाल सिंह नेगी ने पुलिस को बताया है कि उनकी कंपनी देश भर में विभिन्न स्थानों पर नकदी प्रबंधन सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी बैंकों की ओर से ग्राहकों से नकदी एकत्र करती है और उसे खातों में जमा करती है।
कहा कि काठगोदाम के गौला हेड निवासी रोहित कुमार कंपनी में कैश एक्जीक्यूटिव के पद पर काम कर रहा था। उसका काम विभिन्न बैंकों के ग्राहकों से नकदी एकत्र करना और इसे दैनिक आधार पर बैंकों में जमा करना था। 19 जुलाई को रोहित ने एसबीआई एरिया प्लाजा हल्द्वानी कार्यालय में जाकर सेल्फी ली और कार्यालय को सूचना दी कि कैशियर उपलब्ध नहीं है और ग्राहक के पास देने के लिए कोई नकदी नहीं है।
विज्ञापन
इसी दिन आरोपी ने एसबीआई एयर प्लाजा से 3.90 लाख रुपये नकद लिए लेकिन जानबूझकर राशि बैंक में जमा नहीं की। आरोप है कि रोहित कंपनी के रुपये लेकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।