फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cash and gold necklace stolen from passenger's bag in train

ट्रेन में यात्री के बैग से नगदी और सोने का हार चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cash and gold necklace stolen from passenger's bag in train
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर से रामपुर जा रहे यात्री के बैग से दो अज्ञात युवकों ने नगदी और सोने का चोरी कर लिया। आरोपी पीरूमदारा के पास चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए, जब शक हुआ तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। पीड़ित यात्री ने रेलवे चौकी प्रभारी को तहरीर दी।
विज्ञापन

रामनगर में खताड़ी निवासी जमील अहमद ने बताया कि उसका भाई शमीम, बहन आसमा, बहन की बेटी उमामा रिश्तेदारी में ग्राम टांडा बादली जिला रामपुर यूपी जा रहे थे। मंगलवार सुबह सात बजे रामनगर रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। शमीम ने ऊपरी बर्थ पर तीन बैग रखे थे। तभी दो युवक ट्रेन में चढ़े और ऊपर वाली बर्थ पर बैठ गए। दोनों ने मोबाइल पर तेज आवाज में गाने चला दिए। पीरूमदारा में ट्रेन की गति कम हुई तो दोनों उतरकर भाग गए। शक होने पर जब बैग को देखा तो बैग में से चार तौला सोने का हार और दस हजार रुपये चोरी हो गए थे। पीड़ित ने मामले की तहरीर रेलवे चौकी इंचार्ज रामनगर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed