{"_id":"685c373a6a987bc3ea0ffbac","slug":"case-registered-under-serious-sections-against-five-named-and-15-unknown-persons-haldwani-news-c-8-1-hld1044-588200-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के प्रेमपुर लोशज्ञानी के निकट बिड़ला स्कूल के पास 23 जून की शाम हुए गोलीकांड में घायल के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में गोली लगने से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जितेंद्र सिंह मेहरा निवासी रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई हरीश सिंह मेहरा अपने साथी नीरज भगत, भूपेंद्र सिंह बोरा व गणेश सिंह दरम्वाल के साथ कार से छड़ायल की तरफ जा रहा था। नीरज भगत कार चला रहा था। इसी समय बिड़ला स्कूल के पास रोहित मंडोला उर्फ राजा व उसके 12-15 साथियों ने हमला कर दिया। उनके भाई को बचाने के लिए जब भूपेंद्र व गणेश कार से बाहर आए तो हथियारबंद लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रोहित मंडोला उर्फ राजा ने अपनी पिस्टल से उनके भाई पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। पिस्टल से निकली गोली बीच-बचाव कर रहे भूपेंद्र को लग गई। रोहित ने दूसरी गोली भी भूपेंद्र को मार दी।रोहित मंडोला उर्फ राजा के साथ अन्नू बिष्ट, विशाल बिष्ट, अक्षय रंगवाल, उज्जवल परगांई के हाथ में हथियार थे जबकि अन्य लोगों के हाथों में डंडे थे। भूपेंद्र, गणेश व हरीश सिंह मेहरा को गंभीर चोटें आईं जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया कि नीरज भगत अपनी जान बचाते हुए मौके से भागा और अपने मोबाइल से घटना की वीडियो बना ली। आरोपियों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित मंडोला की तलाश की जा रही है। इसके अलावा 12 युवकों से पूछताछ जारी है। शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इन सभी के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, दंगा करने, गैंग बनाकर आपराधिक कार्य करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जान बूझकर एक लाख से ज्यादा की हानि करने, आपराधिक धमकी, जान बूझकर अपमान करने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।