फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered against brick kiln owner and his associates for assault

Nainital News: ईंट भट्ठा मालिक और साथियों पर मारपीट का केस दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case registered against brick kiln owner and his associates for assault
किच्छा। रुपये के लेनदेन में ईंट भट्ठा मालिक पर साथियों के साथ मिलकर दो लोगों की पिटाई करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इकराम खान निवासी दरऊ ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने ईंट भट्ठा तीनपानी पर मिट्टी शिफ्टिंग का काम लिया था। इस कार्य का कुछ बकाया शेष रह गया था। 10 जून को उसे रुपये का हिसाब करने के लिए भट्ठा पर बुलाया गया था। वह अयान व फरहान के साथ भट्ठे पर पहुंचे थे। वहां भट्ठा मालिक रिंकू, उसके साथी तस्लीम खान, इकराम मुंशी, जिन्कु, सलीम, नफीस, उस्मान के अलावा चार अन्य लड़के भी थे जो हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन

इस बीच जब हिसाब की बात होने लगी तो उस्मान व उसके साथी गालीगलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उस्मान ने धारदार हथियार से अयान पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें अयान के हाथ में काफी चोटें आईं। उन लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जब वे लोग थाने में घटना की सूचना देकर आ रहे थे तो आरोपियों ने तीन वाहनों से उनका पीछा कर सत्संग घर के पास घेर लिया। इसके बाद उनके साथ फिर से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed