फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case registered after 18 hours on complaint of advocate wife in haldwani

Haldwani News: अधिवक्ता की पत्नी की तहरीर पर 18 घंटे बाद मुकदमा दर्ज, अगले दिन भी पकड़ में नहीं आया आरोपी

Wed, 09 Oct 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Oct 2024 01:04 PM IST
सार

अधिवक्ता उमेश की हत्या में उनकी पत्नी कल्पना नैनवाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना के 18 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें तहेरे भाई दिनेश के साथ उसके एक दोस्त दीपक बुधानी को अभियुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन
Case registered after 18 hours on complaint of advocate wife in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अधिवक्ता उमेश की हत्या में उनकी पत्नी कल्पना नैनवाल की तहरीर पर पुलिस ने घटना के 18 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें तहेरे भाई दिनेश के साथ उसके एक दोस्त दीपक बुधानी को अभियुक्त बनाया गया है। दीपक पर घटना में दिनेश का साथ देने का आरोप है।दोनों में से कोई अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है।

कल्पना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उमेश सोमवार रात करीब 10:45 बजे कमलुवागांजा में रामलीला स्थल पर गैलरी में खड़े होकर बेटे आदित्य का अभिनय देख रहे थे। उस समय उमेश के भाई प्रदीप, उनके दोस्त नीरज बिष्ट और मनीष जोशी भी वहां थे। तभी दिनेश ने सभी के सामने उनके पति को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दिनेश अपने दोस्त दीपक बुधानी के साथ भाग गया। पुलिस ने दिनेश और और दीपक के खिलाफ हत्या की धारा 103 सहित कई धाराओं के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिनेश परिवार समेत फरार बताया गया है। उसकी तलाश में मुखानी, कोतवाली, बनभूलपुरा, कालाढूंगी थानों के प्रभारी और एसओजी की टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम : सीने में धंसे मिले सात छर्रे
मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उमेश के शव का को एक्स-रे किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सीने की हड्डी में अलग-अलग जगह सात छर्रे धंसे हुए मिले। डॉक्टरों के अनुसार उमेश की पीठ पर तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मंगलवार को तहरीर मिलने के बाद हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-पीएन मीणा, एसएसपी नैनीताल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed