फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of disappearance of girls from Haldwani city

Haldwani News: घर की लाडो के इंतजार में पथरा गईं अपनों की आंखें, हल्द्वानी के मुखानी थाने के हैं अधिकतर मामले

Mon, 23 Jun 2025 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 23 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

किसी की लाडली को लापता हुए महीनों हो गए हैं तो कोई हफ्तेभर से बेटी के सकुशल घर लौटने का इंतजार कर रहा है। बेटियों के इंतजार में अब घरवालों की आखें पथरा गईं हैं। पेश है बेटियों की गुमशुदगी के मामलों पर रिपोर्ट-

विज्ञापन
Case of disappearance of girls from Haldwani city
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

किसी की लाडली को लापता हुए महीनों हो गए हैं तो कोई हफ्तेभर से बेटी के सकुशल घर लौटने का इंतजार कर रहा है। फरवरी से जून तक 20 से ज्यादा गुमशुदगी के मामले काठगोदाम, हल्द्वानी, मुखानी और बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस के पास पहुंचे हैं। स्वजन बेटियों की तलाश में खूब हाथ-पैर मार रहे हैं लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थके-हारे परिजन आखिरी उम्मीद में पुलिस के पास भी गए लेकिन वहां से भी अधिकतर को निराशा हाथ लगी है। बेटियों के इंतजार में अब घरवालों की आखें पथरा गईं हैं। पर उन्हें भरोसा है कि बेटियां वापस उन तक पहुंच जाएंगी। इसी उम्मीद का सब्र बांधे वह जी रहे हैं। पेश है बेटियों की गुमशुदगी के मामलों पर रिपोर्ट-

विज्ञापन

दो और बेटियों ने छोड़ा घर, दर्ज हुई गुमशुदगी
मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी 20 जून की शाम चार बजे घर से निकली और अब तक वापस नहीं आई। बेटी की तलाश हर जगह की लेकिन सफलता नहीं मिली। मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उधर बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गफूर बस्ती क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा कि 16 वर्षीय बेटी पड़ोस में एक व्यक्ति के यहां काम करती थी। वह उस व्यक्ति के बच्चों की देखभाल के लिए रोज जाती थी। 21 जून को घर से गई लेकिन वापस नहीं आई। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

दरवाजे पर बैठी रहती है मां
19 जून को बनभूलपुरा से एक युवती गायब हुई। घटना तब हुई मां घर की दूसरी मंजिल पर खाना बना रही थी। बताया जा रहा है एक युवक उनकी बेटी को भगाकर ले गया। परेशान मां बेटी के आने की उम्मीद में दरवाजा पर टकटकी लगाए बैठी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पापा प्यार नहीं करते...जा रही हूं ढूढना मत...
मुखानी थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग 21 जून की सुबह अचानक गायब हो गई तो पिता चिंतित हो गए। कमरे से मिली चिट्ठी में बेटी ने पिता को ही दोषी बना दिया। बेटी ने लिखा पापा..प्यार नहीं करते इसीलिए जा रही हूं..ढूंढना मत। अब पिता इस पत्र को जेब में रखकर बेटी की खोज में जुटे हैं। थाना प्रभारी ने जल्द से जल्द बेटी को ढूंढने का आश्वासन दिया है।

कुछ मामलों को प्रेम संबंध से जोड़ देती है पुलिस
गुमशुदगी के कुछ मामलों को पुलिस प्रेम संबंध से जोड़ देती है। बताया जा रहा है कि जब परिजन पुलिस के पास बेटी की खोजबीन की गुहार लगाकर पहुंचते हैं तो पुलिसकर्मी कहते हैं कि बेटी अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी नहीं करती है कि कहीं प्रेम-प्रसंग का झांसा देकर उस बेटी की आजादी या सुरक्षा तो खतरे में नहीं है।

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने दिए थे निर्देश
जून में नैनीताल में हुई क्राइम मीटिंग में एसएसपी पीएन मीणा ने गायब बच्चों के मामलों को गंभीरता से लिया था। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वह ऐसे मामलों में लापरवाही न करें। मुकदमा दर्ज होने वाले मामलों में बरामदगी हर हाल में हो।

गुमशुदा लोगों को ढूंढने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए सचेत किया गया है। सभी थानों से रिपोर्ट ली जाएगी। बेटियों के गायब होने के जो भी मामले सामने आ रहे हैं उनमें तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए।
-प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी

इस वर्ष बेटियों के गायब होने के मामले

- 10 फरवरी - मुखानी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी डॉक्टर को दिखाने गई और लौटी नहीं।

- दो फरवरी - हल्द्वानी शहर से 16 वर्षीय किशोरी किसी काम से गई और वापस नहीं आई।

- 12 मार्च - मुखानी क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती चारधाम मंदिर क्षेत्र के एक संस्थान में गई थी लेकिन लौटी नहीं।

7 अप्रैल - बनभूलपुरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ठंडी सड़क के पास से गायब हो गई थी।

13 अप्रैल - मुखानी क्षेत्र के लामाचौड़ निवासी 14 साल की किशोरी 13 अप्रैल को गायब हो गई।

10 अप्रैल - मुनगली गार्डन निवासी एक महिला घर से निकली और वापस नहीं आई।

21 अप्रैल - बनभूलपुरा लाइन नंबर छह आजाद नगर निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी गायब हो गई।

26 अप्रैल - राजपुरा स्थित सरकारी इंटर कॉलेज के निकट से 16 वर्षीया किशोरी गायब हो गई।

29 मई - बनभूलपुरा से एक बालिका बिना बताए कहीं चली गई और अब तक कुछ पता नहीं चला।

2 जून - बनभूलपुरा से किशोरी शहर में दवा लेने गई और वापस नहीं लौटी।

3 जून - तीनपानी निवासी 16 वर्षीय किशोरी गोरापड़ाव के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची।

17 जून- शहर निवासी छात्रा डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल देने गई थी लेकिन घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed