फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case of death of B.Com Honors student divyanshu pandey in haldwani

Divyanshu Pandey Death: सुमित यादव बोला- 'मुझे फंसाया तो जेल से छूटने के बाद पूरे परिवार को जान से मार दूंगा'

Mon, 09 Dec 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 09 Dec 2024 10:09 AM IST
सार

ग्राफिक एरा हल्दूचौड़ के छात्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले के जांच कर रही है। पुलिस ने दिव्यांशु के दोस्त सुमित यादव को उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case of death of B.Com Honors student divyanshu pandey in haldwani
दिव्यांशु पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुझे फंसाया तो जेल से छूटने के बाद पूरे परिवार को जान से मार दूंगा'। दिव्यांशु की संदिग्ध हालात में मौत के बाद यह धमकी उसके दोस्त ने परिजनों को फोन पर दी थी। मामले में पुलिस ने धमकी देने वाले सुमित यादव पर दिव्यांशु को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उधर रविवार को पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हल्दूचौड़ के दौलिया गांव निवासी दिव्यांशु पांडे (20) पुत्र गोपाल दत्त पांडे हल्दूचौड़ स्थित कॉलेज से बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। वह घर का इकलौता बेटा था। शनिवार को दिव्यांशु घर से कालेज जाने की बात कहकर गया था लेकिन वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि शनिवार को कॉलेज की छुट्टी थी। दोपहर बाद सवा तीन बजे दोस्त सुमित यादव ने दिव्यांशु की माता को फोन पर जानकारी दी कि उनके बेटे ने मंडी बाईपास के पास एफटीआई के जंगल में फांसी लगा ली है। फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इधर, सूचना मिलते ही स्वजन उनकी तलाश के लिए हल्द्वानी बाईपास स्थित जंगल में पहुंच गए। पुलिस ने शाम पौने छह बजे शव को जंगल में पेड़ के नीचे से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह दौलिया के ग्रामीण बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। उन्होंने सीओ से मुलाकात की। दिव्यांशु के पिता गोपाल दत्त पांडे ने पुलिस को तहरीर सौंपी। गोपाल पांडे ने आरोप लगाया कि दिव्यांशु सुमित यादव ने ही घर में फोन करके बताया कि दिव्यांशु मर गया है। चेतावनी दी कि इस मामले में उसे फंसाया गया तो वह जेल से छूटने के बाद पूरे परिवार को जान से मार देगा।

उधर, पिता गोपाल दत्त पांडे की तहरीर पर पुलिस ने सुमित यादव पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथमदृष्या मौत की वजह आत्महत्या सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


दो दोस्तों से पूछताछ: पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में दो छात्रों के नाम सामने आए हैं। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि सुमित और दिव्यांशु बहुत अच्छे मित्र थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed