{"_id":"60bfc8478ebc3e42ab4ed099","slug":"case-filed-for-having-liquor-party-in-kovid-curfew-six-youths-were-creating-ruckus-on-the-banks-of-the-river-in-ampadav-area-nainital-news-hld427062683","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड कर्फ्यू में शराब पार्टी करने पर मुकदमा दर्ज, आमपड़ाव क्षेत्र में नदी किनारे छह युवक मचा रहे थे हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड कर्फ्यू में शराब पार्टी करने पर मुकदमा दर्ज, आमपड़ाव क्षेत्र में नदी किनारे छह युवक मचा रहे थे हुड़दंग
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में सोमवार की शाम आम पड़ाव क्षेत्र में नदी किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे छह युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह को सूचना मिली कि कुछ युवक नदी किनारे शराब पार्टी कर नदी में नहा रहे हैं। इस पर वह साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। जब युवकों ने पुलिस को देखा तो वह भागने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इसके बाद सभी को ज्योलीकोट चौकी ले आए।
तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने, शराब पीकर हुड़दंग करने पर बरेली रोड हल्द्वानी निवासी सचिन कुमार, पंकज कुमार, राजेश सिंह, डोली रेंज लालकुआं निवासी रंजीत सिंह, लालकुआं राजेंद्र नगर निवासी बृजेश कुमार व योगेश सोनकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने रोका तो दौड़ा दी कार, चालान किया
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को कोतवाली पुलिस कोविड कर्फ्यू के दौरान चेकिंग कर रही थी। इसी समय तेज गति से आ रही कार चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक तेज गति से कार लेकर कालाढूंगी की ओर भाग गया। इस पर पुलिस ने मंगोली चौकी में सूचना दी। कुछ देर बाद कार चालक को मंगोली चौकी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने तेज गति में कार चलाने पर उसे फटकार लगाई। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर निवासी मो. जुनेद के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
115 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस ने 65 ग्राम चरस के साथ लंघम हॉस्टल क्षेत्र निवासी अंकुर पाल सिंह और 50 ग्राम चरस के साथ रातीघाट निवासी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। एसओ विजय मेहता ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।