फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case filed against unknown driver in case of death of bike riders

Nainital News: बाइक सवार युवकों की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown driver in case of death of bike riders
हल्द्वानी। कुंवरपुर और बागजाला के बीच 13 जून को हुए हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अज्ञात पिकअप चालक को नामजद किया गया है। काठगोदाम पुलिस को दी तहरीर में छोटे खां निवासी बरेली ने कहा कि उनका बेटा फिरोज अपने साथी सुब्हान के साथ बाइक से गौलापार की ओर जा रहा था। उनकी बाइक अचानक से खराब हो गई थी। दोनों सड़क किनारे बाइक लगाकर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए गैस सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। सुब्हान की मौके पर मौत हो गई थी। फिरोज ने एसटीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed