फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case against three people from other party in Banbhulpura assault case

Nainital News: बनभूलपुरा मारपीट प्रकरण में दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा

Mon, 09 Oct 2023 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 09 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case against three people from other party in Banbhulpura assault case
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में दो पक्षों के मध्य हुए बवाल के बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से रात के समय दुकानें जल्दी बंद कराई जा रहीं हैं। राहत वाली बात है कि क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नंबर आठ और गांधीनगर के लोगों के बीच शुक्रवार रात को मामूली विवाद में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ही ओर से पथराव कर दिया गया। मामले में लाइन नंबर आठ के लोगों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब गांधीनगर वार्ड नंबर 27 निवासी निवासी रिफ्का ने भी तहरीर दी है। कहा कि शुक्रवार की मध्यरात्रि उसका बेटा रॉबिन अपने छोटे भाई के जन्मदिन के लिए केक लेने गया था। वापस लौटा तो उसके सिर से खून बह रहा था। आरोप है कि जब वह केक लेने गया था तब दुकान बंद थी। तभी वहां एक बाइक सवार आया और हॉर्न बजाने लगा। बाद में उस बाइक सवार ने रॉबिन के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। इतने में वहां खड़े अन्य लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी और कई लोगों ने रॉबिन को मारा। दावा किया गया है कि घटना सीसीटीवी में भी दर्ज है। साथ ही गांधीनगर में पथराव करने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लाइन नंबर 12 निवासी इमरान, सुहैल और फरहत के साथ ही अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन






दोनों ही पक्षों ने पुलिस को दिए सीसीटीवी फुटेज

हल्द्वानी। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है जिससे उपद्रवियों को चिह्नित किया जा सके। बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार मामले में अभी और गिरफ्तारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र में शांति कायम है। दोनों ही पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस शांति व्यवस्था को कायम रखने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

-भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed