फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Carnival in Nainital

विंटर कार्निवाल: कुमाऊंनी गीतों पर थिरके दर्शक

Sat, 26 Dec 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sat, 26 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Carnival in Nainital

 मल्लीताल स्थित फ्लेट्स परिसर में बनाए गए मुख्य मंच पर विंटर कार्निवाल की पहली शाम कुमाऊंनी संस्कृति से सराबोर रही। इस दौरान कुमाऊंनी गायक ललित मोहन जोशी और खुशी जोशी दिगारी के मंच पर आते ही दर्शक समूह झूम उठा। फिर एक के बाद एक चर्चित कुमाऊंनी गीतों का सिलसिला शुरू हुआ तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने किया। उन्होंने कहा महोत्सव से उत्तराखंड की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए आगे आएं। तत्पश्चात कलाकारों के दल ने ‘फूली-फूली रे...’ से रंगारंग कार्यक्रम शुरू किए।

विज्ञापन


मां नयना लोक संस्कृति कला मंच खटीमा के बैनर तले प्रसिद्ध गायक ललित मोहन जोशी ने अपनी गायकी से की। उन्होंने हे दीपा मिजाज दीपा..., सिलगड़ी को पाला थाला..., टक टकाटक कमला बाटुई लागी रे... नानी-नानी सीमा... और नैनीताल की माधुली हिट मेरो दगड़ा जैसे गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जोशी की टीम में शामिल जीतेंद्र सिंह तुमकयाल ने संगीता मैं फोन करूलों..., पुष्कर मेहरा ने लाली हो पधानी लाली... और बेबी प्रियंका ने ओ साहिबा ओ गीत सुनाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बारी आई कुमाऊंनी गायिका खुशी जोशी दिगारी की। उन्होंने घास काटुलो ईजू..., म्यैर देवरा मोहना...., रंगिली बिंदीली घाघरि काई और हाई तेरी रूमाला जैसे गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी। कुमाऊंनी गायक गोविंद दिगारी ने पहाड़ छूटी गो...., लाली हासिया...., तिलका तेरी लंबी लटी...,  पार भिड़ा कोसे घस्यारी... और हाल क्या है ये पूछो जनाब का जैसे गीत सुनाकर  लोगों का मनोरंजन किया।


जबकि गजेंद्र राणा ने जय हो नंदा देवी जय बोला...,  बबली तेरो मोबाइल हाय रे तेरी स्माइल.., पुष्पा छोरी...जैसे गीत सुनाकर लोगों को मदमस्त किया। कार्निवाल की इस सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊंनी  गायक पप्पू कार्की को भी पहुंचना था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। संचालन हेमंत बिष्ट, नवीन पांडे और विभू कृष्णा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed