फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car-pickup collision, couple serious

कार-पिकअप की टक्कर, दंपति गंभीर

Sat, 24 Jan 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 24 Jan 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
Car-pickup collision, couple serious

रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार शाम पिकअप और अधिवक्ता की आई-10 कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार अधिवक्ता दंपति और उनकी बेटी घायल हो गए। घायलों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार सुरभि कालोनी में रेत से भरा ट्रक पलटने से चालक बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन

गदरपुर (यूएस नगर) निवासी अधिवक्ता भास्कर मिश्रा (49) पत्नी आशा मिश्रा (47) और बेटी दीपिका मिश्रा (17) के साथ कार यूके 01 8057 से नैनीताल गए थे। शुक्रवार दोपहर वहां से लौटते समय हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक पिकअप यूके 01 सीए 0211 ने कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार अधिवक्ता और उनकी पत्नी के सिर में चोट आई जबकि उनकी बेटी को मामूली खरोंच आई। आसपास के लोगों ने घायलों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे टीपीनगर चौकी प्रभारी ने क्षतिग्रस्त कार और पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फिलहाल तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने पिकअप चालक को नहीं पकड़ा है। इधर, सुरभि कालोनी के संकरे रास्ते में रेत भरा ट्रक पलट गया। इस बारे में लामाचौड़ चौकी प्रभारी हेमचंद पंत का कहना है कि घायल चालक को क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में चालक की ही लापरवाही प्रकाश में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed