फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car overturns death of the employees of Tata Motors

कार पलटने से टाटा मोटर्स के कर्मी की मौत 

Thu, 28 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूराे/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर फुटकुआं में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार पलटने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।हरिपुर कुंवर सिंह आनंदपुर  निवासी जोत सिंह बिष्ट का इकलौता बेटा सुरेंद्र सिंह बिष्ट (30)  टाटा मोटर्स रुद्रपुर में नौकरी करता था। बुधवार सुबह बस छूटने के बाद  सुरेंद्र अपनी स्विफ्ट कार से ड्यूटी जा रहा था।

विज्ञापन


पंचायतघर से आगे  फुटकुआं के समीप किसी बड़े वाहन से बचने के चक्कर में उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने घायल कर्मचारी को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान  सुरेंद्र की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


पता चला है कि पुलिस मुआयना करने के लिए दोपहर बाद पहुंची। पुलिस का कहना था कि इस मामले में उनको समय पर सूचना नहीं मिली थी। पूछताछ से पता चला कि सुरेंद्र की शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी डेढ़ साल की बच्ची है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इकलौते बेटे की मौत से सदमे में आए पिता ने अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह का कहना है कि इस मामले में पुलिस से जांच करायी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी। आनंदपुर गांव के ग्राम प्रधान और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह बोरा का कहना है कि वह आए दिन रामपुर रोड पर हो रहे हादसों से व्यथित हैं। उन्होंने इस मार्ग पर जिला प्रशासन से शीघ्र डिवाइडर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस रोड पर 15 दिनों में चार लोगों की जान गई है।  यदि डिवाइडर नहीं बनाया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed