फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car got stuck in the fast flow of Dhela river in Ramnagar

रामनगर में ढेला नदी के तेज बहाव में बही कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Car got stuck in the fast flow of Dhela river in Ramnagar
रामनगर में जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल व एसएसपी पंकज भट्ट स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पंजाब, दिल्ली और नोएडा के पर्यटकों की कार शुक्रवार सुबह ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें एक स्थानीय युवती भी शामिल है जबकि उसकी बहन घायल हुई है। बृहस्पतिवार की रात सभी लोग एक रिजॉर्ट में रुके थे। सूत्रों के अनुसार रिजॉर्ट में रात में डांस पार्टी हुई थी। हादसे के बाद हरकत में आए प्रशासन ने रिजॉर्ट का निरीक्षण किया। रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन न मिलने और संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर उसको सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के रामनगर से 12 किमी दूर ढेला गांव स्थित कॉर्बेट स्माल टाउन होटल एंड रिजॉर्ट में पटियाला पंजाब के आठ पर्यटक बृहस्पतिवार शाम चार बजे आए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे रिजॉर्ट से चेकआउट कराने के बाद दो स्थानीय महिलाओं के साथ पर्यटक अर्टिगा कार (पीबी01सी-6089) से लौट रहे थे। जब वे ढेला नदी के रपटे पर पहुंचे तो पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते रपटे में पानी का बहाव तेज था। पर्यटकों की कार से आगे चल रही इनोवा रपटे को पार कर गई। यह देख पर्यटकों ने भी अपनी कार रपटे में डाल दी, हालांकि कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी दूर जाकर कार तेज बहाव में पलटकर बह गई। इस बीच शीशा टूटने से एक महिला कार से छिटककर बाहर निकल गई जबकि बाकी सभी कार में फंसे रह गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से पत्थरों के बीच फंसी कार को नदी से बाहर निकाला गया। स्थानीय मृतक युवती और घायल महिला दोनों सगी बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम धीरज गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, एडीएम अशोक जोशी, एसडीएम गौरव चटवाल, एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम रिजॉर्ट का निरीक्षण करने पहुंची। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर रिजॉर्ट सील कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो रिजॉर्ट में रात के समय डांस पार्टी आयोजित हुई थी जिसमें पंजाब के पर्यटक भी आए थे।
कोट-------------
रिजॉर्ट में पर्यटकों की आमद की वजह दर्ज नहीं थी, रिजॉर्ट बिना रजिस्ट्रेश के ही संचालित हो रहा था। इसके अलावा भी मौके पर संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। डीएम के आदेश पर रिजॉर्ट को सोल कर दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।-पंकज भट्ट, एसएसपी-नैनीताल
कोट-------------
-घटना दुखद है। बरसात का मौसम है। ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को नालों और रपटे पर पानी का बहाव देखकर चलना चाहिए। प्रशासन की टीम भी इन नालों के पास बैरियर लगाती है लेकिन लोगों को भी सतर्क होना होगा। -धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी नैनीताल।

पंजाब के पांच, दिल्ली के दो और नोएडा के एक पर्यटक की गई जान : मृतकों की सूची
1. कविता (30 वर्ष) पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी गुरुअंगद देव कालोनी राजपुरा पटियाला पंजाब।
2. जाह्नवी उर्फ सपना (23 वर्ष) निवासी ग्राम इंद्रपुरा पटियाला पंजाब।
3. पवन जैकब (40 वर्ष) पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफावादी गेट झुगिया पटियाला पंजाब।
4. अमनदीप सिंह (35 वर्ष) पुत्र मनोहर सिंह निवासी चालान पट्टी भवानीगढ़ संगरूर पंजाब।
5. इकबाल पुत्र (32 वर्ष) बाबा निवासी प्रेम नगर पटियाला पंजाब।
6. संगीता तमांग उर्फ माही (30 वर्ष) पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलाश नई दिल्ली।
7. पिंकी कुमारी उर्फ शकीना (23 वर्ष) पत्नी देवेंद्र साहनी निवासी फ्लैट नं0 5028 ओमैक्स फारेस्ट स्पा सेक्टर 935 नोएडा।
8. हिना (35 वर्ष) निवासी अमनमाला एनजीडी रिसर्च फाउंडेशन सुभाष विहार भजनपुरा दिल्ली।
9. आशिया पुत्री मो. उमर (24 वर्ष) निवासी कार्बेट कॉलोनी रामनगर, हाल निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर।
घायल महिला
1. नाजिया (22 वर्ष) पत्नी शाहने आलम निवासी कार्बेट कॉलोनी रामनगर हाल निवासी फरीनगर ठाकुरद्वारा (यूपी)।

रामनगर में ढेला नदी में बही पर्यटको की कार से शव निकालते हुए स्थानीय ग्रामीण।

रामनगर में ढेला नदी में बही पर्यटको की कार से शव निकालते हुए स्थानीय ग्रामीण।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed