फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car fell into deep gorge in Padampuri, couple injured

Nainital News: पदमपुरी में गहरी खाई में गिरी कार, दंपती घायल

Sat, 13 May 2023 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 May 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Car fell into deep gorge in Padampuri, couple injured
पदमपुरी में खाई में गिरी कार से घायल को लाते ग्रामीण और पुलिस कर्मी। संवाद
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से सुंदरखाल जा रही एक कार शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे अनियंत्रित होकर पदमपुरी के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार पति-पत्नी को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार कार सवार आशीष कार्की (30) पुत्र स्व. मदन सिंह और उनकी पत्नी गीतिका कार्की (29) निवासी भोलानाथ गार्डन हल्द्वानी से सुंदरखाल रिश्तेदार के घर आयोजित भागवत कथा में जा रहे थे। पदमपुरी के पास कार खाई में गिर गई। दोनों को खाई से निकालकर पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed