फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Captured on Indiranagar drain in inspection

Nainital News: निरीक्षण में इंदिरानगर नाले पर मिला कब्जा

Thu, 23 Mar 2023 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Captured on Indiranagar drain in inspection
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ इंदिरा नगर नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों पर कई अवैध निर्माण पाए गए। निरीक्षण में अधिकारियों ने अतिक्रमण और कूड़ा डालने को नाला चोक होने का कारण बताया। सड़क पर बनी पुलिया को तोड़कर जाल लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दो दिन हुई बारिश के कारण मंगलवार को नाला चोक हो गया था। शिकायत पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल बुधवार को निगम की टीम के साथ इंदिरा नगर नाला देखने पहुंचे। नाले पर किए गए अतिक्रमण को देखकर नगर आयुक्त दंग रह गए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि लोगों ने आधे नाले पर कब्जा किया है। इससे नाला संकरा हो गया है। लोग घर का कूड़ा भी नाले में डाल रहे हैं। इससे नाला चोक हो रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नालों में कूड़ा डालने के कारण रोड पर बनी पुलिया चोक हो गई हैं। इन्हें अब खोल पाना असंभव है। इसे देखते हुए ऐसी पुलिया को तोड़कर इसमें जाल लगाने के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को आदेशित किया।
विज्ञापन



नाले में कूड़ा डालते पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि इंदिरानगर इलाके में नालों में कूड़ा डालते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से नाले में कूड़ा नहीं डालने और इसकी सूचना नगर निगम को देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed