फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Capsicum plants growing in plastic foil

Nainital News: प्लास्टिक की पन्नी में उगा रहे शिमला मिर्च के पौधे

Tue, 23 Jun 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 23 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Capsicum plants growing in plastic foil
पहाड़पानी (नैनीताल)। ओलावृष्टि और धूप से शिमला मिर्च के पौधों की जड़ें बचाने के लिए धारी क्षेत्र के किसानों ने पहली बार प्लास्टिक की पन्नी का इस्तेमाल शुरू किया है। किसान खेत में बड़े साइज की पन्नी बिछाकर बीच-बीच में पौधों के लिए छेद बनाकर पौधे उगा रहे हैं।
विज्ञापन

दीनी मल्ली के किसान दीपू खोलिया ने बताया कि पन्नी में छेद बनाकर मिर्च के पौधे लगाने के बाद से फसलों की ग्रोथ में काफी वृद्धि हुई है। गांव के शेखर दुम्का ने बताया कि प्लास्टिक में शिमला मिर्च की अच्छी पैदावार हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे धूप और ओलावृष्टि के समय भी पौधों को अधिक नुकसान नहीं होता है। फसलें भी जल्दी तैयार हो रही हैं। महतोलियागांव के किसान ललित महतोलिया ने कहा कि प्लास्टिक की पन्नी में शिमला मिर्च के पौधे लगाने के बाद गुड़ाई नहीं करनी पड़ती है। खरपतवार की समस्या भी दूर होती है। राजू बहुगुणा ने कहा कि पहली बार इस तकनीक से किसानों को लाभ हुआ है। सिंचाई के लिए पानी की भी अधिक जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed