फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidates of Congress For Uttarakhand

आज जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली सूची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates of Congress For Uttarakhand
Candidates of Congress For Uttarakhand
हल्द्वानी। प्रदेश में चुनाव अधिसूचना जारी होने के दो हफ्ते बाद भी प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची तक जारी नहीं कर सकी हैं। ऐसा लगा रहा है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे की सूची के इंतजार में हैं। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अभी तक सूची को अंतिम रूप नहीं दे पाई है। अब बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सूची को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

21 जनवरी से नामांकन हैं। अभी तक प्रमुख राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी हैं। कांग्रेस में अभी कई सीटों पर आम सहमति नहीं बनने से प्रत्याशी तय नहीं हो पाए हैं। जिन नामों पर सहमति है। आज उनकी पहली सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसमें अभी तक जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं, उन पर आखिरी मुहर लगने की संभावना है। इधर, जिले की विभिन्न सीटों से दावेदारी करने वाले पार्टी कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वह आखिरी क्षणों तक टिकट की आस लगाए हुए हैं। पार्टी के विश्वस्त सूत्र ने बताया कि कांग्रेस की पहली सूची 20 जनवरी को जारी हो जाएगी। जिन प्रत्याशियों को लेकर अभी पार्टी के वरिष्ठ नेता एकमत नहीं हैं, उन सीटों पर भी हाईकमान आज होने वाली बैठक में अपना निर्णय लेगा। अभी सभी दावेदार दिल्ली की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed