फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidates of Almora-Pithoragarh will get the benefit of service voters

Lok Sabha Election 2024: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के प्रत्याशियों को मिलेगा सर्विस वोटरों का फायदा, जानें डिटेल्स

Thu, 21 Mar 2024 03:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 21 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों का भी अहम रोल रहेगा। कुमाऊं मंडल में करीब 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। खबर में पढ़िए डिटेल्स...

विज्ञापन
Candidates of Almora-Pithoragarh will get the benefit of service voters
लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में सर्विस वोटरों का भी अहम रोल रहेगा। कुमाऊं मंडल में करीब 40401 सर्विस मतदाता सांसद चुनने के लिए अपना वोट डालेंगे। इन सर्विस वोटरों का अधिक फायदा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के प्रत्याशियों को मिलेगा क्योंकि इस सीट के चार जिलों में कुल 29157 सर्विस मतदाता हैं। इनमें अकेले पिथौरागढ़ जिले में ही 14 हजार से अधिक सर्विस मतदाता हैं।

विज्ञापन


इस लोस चुनाव में प्रदेश के करीब 93 हजार सर्विस मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे। इसमें 40401 सर्विस मतदाता कुमाऊं मंडल के छह जिलों में हैं। इसमें 38985 मतदाता पुरुष और 1416 महिला मतदाता हैं। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले में सबसे अधिक 14353 सर्विस वोटर हैं जिसमें 13944 पुरुष और 409 महिला मतदाता हैं। उत्तराखंड सैन्य बहुल क्षेत्र है। खासकर पिथौरागढ़ जिले के लगभग सभी गांवों से लोग सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित अन्य फोर्स में हैं। इस कारण पिथौरागढ़ जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या भी सबसे अधिक है। चंपावत जिले में सबसे कम 3100 सर्विस वोटर हैं।

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- पहाड़ की पीड़ा: सड़क होती तो शायद बच जाती रिटायर्ड क्लर्क की जान, तीन किमी कुर्सी पर बैठाकर लाए, फिर भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन


जिलावार सर्विस मतदाताओं की संख्या
जिला    पुरुष    महिला    कुल
पिथौरागढ़    13944     409     14353
बागेश्वर     4462     113     4575
अल्मोड़ा     6918     211     7129
चंपावत     2987     113     3100
नैनीताल     5075     266     5341
ऊधमसिंह नगर     5599     304     5903

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed