फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidate threatened to commit suicide if nomination for the post of Treasurer was rejected in MBPG College ha

MBPG College: कोषाध्यक्ष प्रत्याशी ने दी आत्महत्या की धमकी, अब फोन आ रहा स्विच ऑफ

Sat, 04 Nov 2023 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

एमबीपीजी कॉलेज (Student Union Election) में कोषाध्यक्ष प्रत्याशी ऋतिक साहू ने प्राचार्य और छात्र संघ चुनाव प्रभारी को लिखे पत्र में आत्महत्या की धमकी दी है। पत्र में लिखा है कि अगर नामांकन रद्द हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। 

विज्ञापन
Candidate threatened to commit suicide if nomination for the post of Treasurer was rejected in MBPG College ha
नामांकन रद्द होने पर प्रत्याशी ने आत्महत्या की धमकी दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज में कोषाध्यक्ष प्रत्याशी ऋतिक साहू ने आत्महत्या करने की धमकी दी। ऋतिक साहू के भाई और कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले सागर साहू का कहना है कि ऋतिक साहू ने एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य और छात्र संघ चुनाव प्रभारी को लिखे पत्र में कहा है कि अगर उसका नामांकन रद्द हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन, प्राचार्य और चुनाव प्रभारी रहेंगे।

सूरज साहू का कहना है कि सुबह से उसके भाई का फोन स्विच ऑफ आ रहा है और उसका पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में पुलिस को फोन पर शिकायत की गई है। 

विज्ञापन

सूरज साहू ने बताया कि बीती रात वह अपने भाई को ऋतिक साहू को बरेली रोड पर घर के पास छोड़ कर गए थे। तब उसने एक पत्र संभालने के लिए दिया था। इसके बाद वह कार से मोटाहल्दू रवाना हो गए। आज सुबह जब उन्होंने पत्र पड़ा तो उसमें आत्मदाह की बात लिखी थी। जब ऋतिक साहू को फोन मिलाया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर साहू का कहना है कि घर में पूछने पर पता चला है कि वह घर पर नहीं पहुंचा और बीती रात से ही लापता है। सागर साहू का कहना है कि ऋतिक साहू को अंदेशा है कॉलेज प्रशासन उसका नामांकन रद्द कर सकता है, इस कारण वह पिछले दिनों से ही परेशान चल रहा था। 

सूरज साहू ने बताया कि ऋतिक साहू की बीएससी में बैक आई है और उसने बैक की फीस भरी है लेकिन एग्जाम नहीं हुआ है। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए उसने एमबीपीजी कॉलेज में इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन विभाग में प्रवेश लिया है। इस कारण वह छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed