फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Campaign to help animals run with husband in lock down

लॉक डाउन में पति संग चलाई जानवरों की मदद के लिए मुहिम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Campaign to help animals run with husband in lock down
लॉक डाउन के दौरान पालतू जानवरों के निशुल्क उपचार के लिए मुहिम चलाने वाली डॉ.कीर्ति पंत और उनके पत? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। अगर आपका पालतू जानवर बीमार हो गया है और लॉक डाउन के कारण आप उसे लेकर डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पा रहे हैं तो घबराइए मत। पशु चिकित्सक डॉ. कीर्ति पंत घर बैठे आपके जानवर का इलाज करेंगी। साथ ही उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर वारिड अबाउट यूअर पैट हेल्थ इन लॉकडाउन के नाम से मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के शीशमहल निवासी डॉ. कीर्ति पंत अल्मोड़ा में तैनात हैं और उनके पति कौशल तिवारी लालकुआं एसबीआई में तैनात हैं। डॉ. पंत ने बताया कि डॉ. होने के नाते उनके मन में पालतू जानवरों का घर बैठे निशुल्क इलाज करने का विचार आया। इसके लिए उन्होंने केके पैट कंसलटेंसी के नाम से एक व्हाटसएप एकाउंट बनाया है।
विज्ञापन

इसमें जाने के लिए आपको मोबाइल नंबर 7820022554 पर हाई लिखकर भेजना है। इसके बाद आपके पास इसी अकाउंट पर आपके पालतू जानवर की डिटेल मांगी जाएगी, जिसमें आपको जानवर की प्रजाति, उम्र, वजन, लिंग और बीमारी लिख कर भेजनी है। आपको इलाज संबंधी निशुल्क सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल तिवारी और डॉ. कीर्ति ने कारोबार डाट कॉम के नाम से भी एक वेबसाइट तैयार की है। इसकी मदद से आप घर बैठे किसी भी सामान को सिर्फ बेच या खरीद सकते हैं और इसमें अपनी डिमांड पोस्ट करने का आपको कोई शुल्क भी नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed