फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cadet Overseas Deployment

Nainital News: सिंगापुर, कंबोडिया और मलयेशिया का भ्रमण करेंगे कैडेट कैप्टन अरिन राणा

Fri, 17 Mar 2023 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cadet Overseas Deployment
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के फाइव यूके नेवल विंग के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एनसीसी के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट के लिए हुआ है। कैडेट कैप्टन राणा 22 से 25 मार्च तक सिंगापुर, कंबोडिया और मलयेशिया का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 के लिए पूरे देश से मात्र दस एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। इसमें डीएसबी परिसर के अरिन राणा भी शामिल हैं। डीएसबी परिसर के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि चयनित कैडेट्स भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में सिंगापुर, कंबोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत कैडेट को भारतीय तटरक्षक पोत समुद्र पहरेदार में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कुलपति प्रो. एनके जोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, चंद्र विजय नेगी, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. एलएस लोधियाल, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed