{"_id":"341cfa8389416e8985946c891b229b49","slug":"by-rss-route-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में पथ संचलन किया। एमपी हिंदू इंटर कालेज से शुरू हुआ संचलन मेन रोड के बाद कोसी रोड, ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, लोहारा लाइन, नंदा लाइन होते हुए पुन: विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
संघ के सह जिला बौद्धिक प्रमुख राजीव कौशिक ने बताया कि दो जनवरी से 10 जनवरी तक एमपी इंटर कालेज में संघ शिक्षा वर्ग संचालित किया जा रहा है।
जिसमें रामनगर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर के 202 शिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। पथ संचलन में वर्ग अधिकारी चंद्रशेखर जोशी, वर्ग कार्यवाह अजय अग्रवाल, वर्ग पालक महेंद्र, सर्व व्यवस्था प्रमुख अतुल अग्रवाल, सह व्यवस्था प्रमुख जगदीश तिवारी, जिला प्रचारक शरद, सुनील, दिनेश मेहरा, जगमोहन सिंह बिष्ट, नरेंद्र शर्मा, राकेश सिंह, सुभाष, हरीश सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन