फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   By removing the eclipse of vision, I started seeing the forest building

Nainital News: अतिक्रमण का ग्रहण हटा तो नजर आने लगा अरण्य भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
By removing the eclipse of vision, I started seeing the forest building
हल्द्वानी में वर्कशॉप रोड पर लगे जाम के चलते लगी वाहनों की लंबी कतार।     संवाद
हल्द्वानी। जंगलात की टीम के रामपुर रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाते ही वन विभाग का अरण्य भवन नजर आने लगा। अतिक्रमण के कारण वन विभाग का भवन छिप गया था। अतिक्रमणकारियों को जंगलात ने कई दिन पहले कब्जा हटाने का नोटिस दिया था। कठघरिया में सिंचाई विभाग की नहर और आसपास से कब्जे को भी हटाया गया।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर वन विभाग के अरण्य भवन के पास आरक्षित वन भूमि पर कब्जा था। यहां कारपेटर, वाहन मरम्मत समेत अन्य दुकानें बन गई थी। रेंजर उमेश आर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह रेंज की टीम ने अभियान चलाकर जेसीबी से पांच कब्जे हटा दिए। खाली भूमि पर लोहे के एंगल लगाकर कब्जा भी ले लिया है। जल्द ही तारबाड़ भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, कठघरिया क्षेत्र में लंबे समय से सिंचाई नहर पर कब्जा था। बजूनिया हल्दू के ग्राम प्रधान मनीष आर्या ने बताया कि इससे वाहन संचालन में दिक्कत आ रही थी। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने को नोटिस दिया था। इस पर प्रशासन ने छह कब्जों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed