{"_id":"56dc7cf34f1c1b104e8b45ee","slug":"buses-stuck-in-the-jam-for-seat-jikjik","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसी बसें, सीट के लिए भी झिकझिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसी बसें, सीट के लिए भी झिकझिक
ब्यूरो/ हल्द्वानी
Updated Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की बसें हरिद्वार रूट पर जाम में फंस गई। घंटों जाम में फंसने के कारण बस अड्डे पर दो से तीन घंटे तक लेट से पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मियों के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व है, इसमें बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर भक्त चल रहे हैं।
मार्ग पर भीड़ और जाम होने के कारण भी बसें लेट हुई हैं। वहीं, समूह ग की परीक्षा थी। इसके लिए शहर में 28 सेंटरों में करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आसपास के क्षेत्र और जिले से आये थे। जब वे घरों को लौटने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे तो व्यवस्था चरमरा गई।
बसों में सीट के लिए काफी देर तक मारामारी जैसी स्थिति रही। खूब झिकझक हुई। वहीं, पूछताछ काउंटर शाम को खाली रहा। इसके कारण यात्रियों को बसों के संचालन समेत दूसरी सूचनाओं को जानने के लिए भटकना पड़ा। जबकि सुबह ही व्यवस्था को चेक करने आरएम पहुंचे थे। वहीं, आनलाइन काउंटर पर काठगोदाम डिपो से कर्मियों को तैनात करने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
आरएम ने किया औचक निरीक्षण
हल्द्वानी। आरएम सीपी कपूर ने रविवार को बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस अड्डे पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया। इस दौरान एक परिचालक को अनुशासनहीनता बरतने पर फटकार लगाई।