फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Buses sent to Delhi did not return on time, passengers were upset

दिल्ली भेजी बसें समय से नहीं हुईं वापस, यात्रियों हुए परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Buses sent to Delhi did not return on time, passengers were upset
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन में हर रोज बढ़ती भीड़ ने रोडवेज अधिकारियों के भी पसीने छुड़ा दिए हैं। रविवार को हल्द्वानी डिपो पहुंचे यात्रियों ने दिल्ली की बस न होने पर हंगामा काटा। तब एआरएम ने वर्कशॉप में खड़ी बसें मंगवाकर व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन

एक जून के बाद से रोडवेज डिपो पर यात्रियों और पर्यटकों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। बसों की कमी के चलते कुमाऊं मंडल के सर्वाधिक भीड़ वाले डिपो पर यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार को भीड़ का गुस्सा भी फूट पड़ा। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक सुबह से दोपहर करीब डेढ़ बजे तक 13 बसें दिल्ली के लिए रवाना की गईं। सात से आठ बसें नैनीताल मार्ग पर संचालित की जा रही हैं। हल्द्वानी डिपो पर दोपहर में दिल्ली जाने वाली बसें नहीं पहुंच पाईं। इधर, भीषण गर्मी में डिपो पहुंच रहे यात्रियों को बस यही दिलासा दिया जा रहा था कि बस आने वाली है। कुछ देर बाद यात्रियों का पारा चढ़ गया। वे हंगामा करने लगे। डिपो के एआरएम ने लोगों को समझाया और वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियां मंगवाकर दिल्ली के लिए संचालन शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed