फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus service to the mountain faltered due to lack of tires

टायरों की कमी से पहाड़ को बस सेवा लड़खड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bus service to the mountain faltered due to lack of tires
हल्द्वानी। टायरों की कमी से परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। हल्द्वानी डिपो से बसों का संचालन निरस्त करना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर पहाड़ की सेवाओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को टायरों की कमी की वजह से हल्द्वानी डिपो को 12 बसों का संचालन निरस्त करना पड़ा। इनमें अधिकतर पहाड़ को जाने वाली बसें थीं। परिवहन निगम को गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, जौरासी, जंगलिया गांव आदि स्थलों के लिए बसों का संचालन बंद करना पड़ा। नैनीताल के लिए भी बसों के फेरे कम किए गए।
विज्ञापन

टनकपुर के लिए भी बस सेवा रोक दी गई। दिल्ली रूट पर भी बसों के फेरे कम किए गए। परिवहन निगम टायरों की किल्लत से जूझ रहा है। इस वजह से बसों को डिपो में ही खड़ा करना पड़ रहा है। पिछले तीन महीनों से यह समस्या बनी हुई है। हाल के दिनों में समस्या अधिक बढ़ गई है। बसों का संचालन प्रभावित होने से हल्द्वानी डिपो को प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है। बसों का संचालन बंद होने से 700 से अधिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हें केमू या निजी टैक्सियों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहांत तक टायर आने की उम्मीद
हल्द्वानी। परिवहन निगम ने 600 नए टायरों के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। एक महीना बीतने के बाद भी टायर उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। इधर, हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टायरों की कमी की वजह से बसों का संचालन रद्द करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि सप्ताहांत तक नए टायर आ जाएंगे। इसके बाद स्थिति सुधर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed