फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bus service started from Haldwani and Kathgodam to Kainchi Dham

Nainital News: हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा शुरू

Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 26 Jun 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Haldwani and Kathgodam to Kainchi Dham
नैनीताल। कैंची धाम के नीब करौरी बाबा (नीम करौली) की ख्याति विश्वभर में है। बाबा की कृपा से अब भवाली और इसके आसपास के स्थल पर्यटन हब बन रहे हैं। ऐसे में यहां पहुंचने वालों भक्तों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए केमू ने हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा के लिए किराया 110 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कैंची धाम को लेकर मान्यता है कि यहां आने वाला व्यक्ति कभी भी खाली हाथ वापस नहीं लौटता। यही कारण है कि यहां देश-विदेश से हजारों लोग हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। बीते कुछ वर्षों से यहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भक्तों की सुविधा को देखते हुए कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड ने हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची के लिए बस सेवा शुरू की है। केमू के कंपनी अकाउंटेंट चरन मनराल ने बताया कि रोजाना पांच से छह बसों को कैंची धाम भेजा जा रहा है। भक्तों की आमद बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed