फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bullying in the name of Mayor: Policeman beaten, uniform torn

मेयर के नाम पर दबंगई : पुलिसकर्मी को पीटा, वर्दी फाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bullying in the name of Mayor: Policeman beaten, uniform torn
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में जिला बदर रहे बदमाश ने मेयर के नाम पर दबंगई दिखाते हुए पुलिसकर्मी को जमकर पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। उसने पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। पुलिसकर्मी की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मल्ला देवखड़ी दमुवाढूंगा निवासी लक्ष्मण सेक्रियाल मंडी चौकी में सिपाही है। शुक्रवार रात नौ बजे वह ड्यूटी के लिए कार लेकर घर से मंडी चौकी के लिए निकला था। तभी बेड़ीखत्ता के पास मनोज आगरी बीच सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। सिपाही लक्ष्मण ने कार का हॉर्न बजाकर हटने का संकेत दिया लेकिन वह नहीं हटा।
विज्ञापन


जब सिपाही ने कार का शीशा नीचा कर उसे हटने के लिए कहा तो वह तैश में आ गया और सिपाही को गाली देने लगा। यही नहीं उसने कार के अंदर हाथ डाल दिया और सिपाही को मारने लगा। आरोप है कि बदमाश ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। हाथापाई के दौरान वर्दी पर लगी नेम प्लेट भी नीचे गिर गई। उसने मेयर जोगेंद्र रौतेला का नाम लेते हुए सिपाही की वर्दी उतरवाने की धमकी दी। सिपाही की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि मनोज आगरी के नाम पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में जिला बदर भी हो चुका है।
--मेयर बोले---
कानून व्यवस्था से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। कानून सर्वोपरि है। चाहे कोई व्यक्ति परिचित हो या अपरिचित, अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है।
-जोगेंद्र रौतेला, मेयर हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article