फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action to remove encroachment in Haldwani

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई: एचएन स्कूल में बनीं 41 दुकानों पर चला बुलडोजर, दो खोखों को भी ढहाया

Mon, 04 Dec 2023 10:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 10:16 AM IST
सार

हल्द्वानी में 41 दुकानों को प्रशासन और वन विभाग द्वारा जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया। हल्द्वानी के एचएन स्कूल परिसर में बनी दुकानों पर रविवार को बुलडोजर चला। छिटपुट विरोध के बीच चले अभियान में 41 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। 

विज्ञापन
Action to remove encroachment in Haldwani
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एचएन स्कूल परिसर में बनी दुकानों पर रविवार को बुलडोजर चला। छिटपुट विरोध के बीच चले अभियान में 41 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। एक दुकान में बीमार व्यक्ति के होने के कारण सोमवार सुबह तक अतिक्रमण खाली करने का समय दिया है।

विज्ञापन


रामपुर रोड पर एचएन इंटर कॉलेज को दी गई आरक्षित वन भूमि पर लीज की शर्त का उल्लंघन कर चार दशक पहले 42 दुकानों का निर्माण किया गया था। एक दिसंबर को हल्द्वानी रेंज की टीम ने अतिक्रमण कर बनाई दुकानों को खाली करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसका नोटिस भी चस्पा भी किया गया। रविवार सुबह करीब दस बजे वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम अतिक्रमण ढहाने मौके पर पहुंची। इसके बाद अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन

 

अभियान के दौरान दुकानदारों ने छिटपुट विरोध भी किया। इसके बाद संबंधित कब्जा हटाने के लिए राजी हो गए। फोर्स की उपस्थिति में कब्जा हटाने का काम शुरू हुआ। वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य ने बताया कि 42 दुकान और दो खोमचे थे। इसमें 41 दुकान और खोमचों को हटा दिया है। एक दुकान का आधा हिस्सा हटाया गया है। संबंधित व्यक्ति को मानवीय आधार पर कुछ समय दिया गया है। यह कब्जा भी सोमवार को हटा दिया जाएगा। खाली कराई गई भूमि करीब दो बीघा है। यहां से मलबा हटने के बाद तारबाड़ करने समेत अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को पहले नोटिस दिया गया था। कई लोगों ने खुद ही कब्जा हटाया था। यहां पर पूर्व में कुछ अराजकता की शिकायत आई थी। इसके बाद अभियान भी चलाया गया था।
ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

सात रेंज की टीम पहुंची
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वन विभाग ने हल्द्वानी के अलावा पीपलपड़ाव, गदगदिया, टांडा, भाखड़ा, बरहैनी और रुद्रपुर रेंज से भी करीब 70 वनकर्मियों को बुलाया था। कोतवाली पुलिस के अलावा मुखानी थाना, बनभुलपूरा थाने से भी फोर्स पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़े वाहनों को सुशीला तिवारी के गेट संख्या दो से कैंसर संस्थान की ओर भेजा। कार्रवाई के दौरान रामपुर रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा।

3265 एकड़ से कब्जा हटाया जा चुका
अतिक्रमण विरोधी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि इस साल अब तक अभियान के तहत 3265 एकड़ वन भूमि से कब्जा हटाया जा चुका है। इसके अलावा 501 मजार, 47 मंदिर समेत अन्य धार्मिक अवसंरचना को भी हटाया गया है। कब्जा हटाने वाले स्थान पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए बजट की डिमांड की गई है।


जहां कब्जा हटाया, वहां फिर अतिक्रमण
एक तरफ सरकारी विभाग अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला रहे हैं। शहर में कई जगहों से कब्जे को हटाया गया लेकिन बाद में सरकारी विभागों की ढिलाई के चलते मौके पर फिर कब्जा हो गया। वर्कशॉप लाइन से कई बार कब्जा हटाया जा चुका है। इसी तरह टीपीनगर पुलिस चौकी के पास सब्जियों की दुकान लगाने वालों को हटाया गया था। बाजार क्षेत्र में भी कब्जा हटाया गया लेकिन इन तीनों स्थानों पर फिर अतिक्रमण हो गया। इसी तरह नई आईटीआई और क्रियाशाला रोड पर भी अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से दुकानें सज गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed