फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Buddha Purnima and lunar eclipse today, charity will benefit

बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण आज, दान पुण्य से मिलेगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Buddha Purnima and lunar eclipse today, charity will benefit
हल्द्वानी। सोमवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी दिन बैसाखी पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा होगी। इस ग्रहण से धार्मिक कार्यों में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्रहण का व्यापक असर देखने को मिलेगा
विज्ञापन

ज्योतिष पंडित त्रिभुवन उप्रेती ने बताया चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7.58 बजे से शुरू होकर 11.25 बजे तक रहेगा। ग्रहण का असर दक्षिण पूर्वी प्रशांत महासागर, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप दक्षिण अफ्रीका पर होगा। दिन का समय होने से भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसका सूतक भी प्रभावी नहीं होगा। उन्होंने बताया भारत समेत विश्व के देशों में ग्रहण का आर्थिक, राजनैतिक, प्राकृतिक असर देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, बाढ़, महामारी, आंधी तूफान का सामना विश्व समुदाय को करना पड़ेगा। उपभोक्ता वस्तुओं में मूल्य वृद्धि, गैस, पेट्रोलियम के दामों में उछाल, राजनैतिक अस्थिरता से दो चार होना पड़ेगा और आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति रहेगी। इधर, ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया ग्रहण के कारण भारत में राजनीतिक उठा पटक होगी।
विज्ञापन

..........
ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि में शरीर से कष्ट, वृष में आर्थिक हानि, मिथुन में विद्या, धन लाभ होगा। कर्क राशि में शरीर रोगी, सिंह में चिंता, कन्या में शरीर सुख, तुला में धन प्राप्ति, वृश्चिक में राज्य लाभ, धनु में संतान सुख, मकर में राज लाभ, कुंभ में आर्थिक लाभ, मीन राशि में व्यय रहेगा। प्रभावित राशियों को ग्रहण के समय जप करना चाहिए। तिल, फल, अन्न, घी, दक्षिणा, वस्त्र का आदि का दान गरीब व असहायों को करना चाहिए। ग्रहण के समय हवन आदि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed