फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSSV and All Saints won the match

Nainital News: बीएसएसवी और ऑल सेंट ने जीता मुकाबला

Fri, 30 Aug 2024 06:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
BSSV and All Saints won the match
नैनीताल। जिमखाना नैनीताल व डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित और भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल व केएमवीएन के सहयोग से प्रायोजित बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को तीन मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ब्लू और मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे मुकाबले में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय रेड ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

तीसरे मैच में ऑल सेंट कॉलेज ब्लू ने मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर को 3-0 से हराया। रेफरी मनोज बिष्ट व तेजिंग रहे। वहां शांति बिष्ट, हरेंद्र सिंह बिष्ट, बीएसएसवी के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, फुटबॉल सचिव पवन सिंह खड़ायत, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष शाह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed