फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bring. tourism. business. back. track. safe messages.

Nainital News: पर्यटन कारोबार को पटरी में लाने के लिए सुरक्षित संदेशाें को दिखानी होगी हरी झंडी

Sat, 03 May 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 03 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
bring. tourism. business. back. track. safe messages.
नैनीताल के मल्लीताल पहुंचने पर चित्रगुप्तचार्य सच्चिदानंद महाराज और उनके समर्थकों को रोकती पुलि

विज्ञापन
नैनीताल। सांप्रदायिक तनाव का असर जनजीवन के साथ नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। पुलिस-प्रशासन को चाहिए कि वह कारोबार को पटरी पर लाने के लिए शहर के सकारात्मक संदेश वाले वीडियो अपलोड कर सैलानियों से नैनीताल आने का आह्वान करें। अन्यथा ग्रीष्मकालीन पीक सीजन में व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ेगा। यह बात पर्यटन के जुड़े व्यापारियों ने कही।
नैनीताल में बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पर्यटक लगातार अग्रिम बुकिंग रद्द करा रहे हैं। एडवांस राशि लौटाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान हालात को देखकर कारोबारियों को यह डर सताने लगा है कि कहीं इस प्रकरण से 15 मई से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन प्रभावित न हो जाए।
विज्ञापन


भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
नैनीताल। आईजी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल ने कहा कि भ्रामक वीडियाे फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर नैनीताल के संबंधित वीडियो जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स से कहा कि वीडियो में ऐसा कंटेंट न आए जिससे स्थिति खराब हो। कहा कि ऐसा करने व भ्रामक वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह बोले कारोबारी
- प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाने के साथ ही पर्यटकों से नैनीताल आने का आह्वान करने की जरूरत है। अन्यथा इस वर्ष का पर्यटन कारोबार चौपट हो जाएगा। सालभर ग्रीष्मकालीन सीजन का इंतजार रहता है, ऐसे में कारोबार प्रभावित हुआ तो काफी नुकसान होगा। - राम सिंह, अध्यक्ष नाव मालिक चालक समिति नैनीताल

-----------
- पुलिस को चाहिए कि वह बेवजह सैलानियों को परेशान न करें। मालूम हुआ है कि काठगोदाम और कालाढूंगी में सैलानियों को रोका जा रहा है। पुलिस का यह रवैय्या ठीक नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि वह सुरक्षित पर्यटन का मैसेज देने का वीडियो जारी करे। - दिग्विजय सिंह बिष्ट, होटल एसोसिएशन नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed