{"_id":"6af3607401807317df0d792c","slug":"brihaspati-dev-temple-to-be-enhanced-under-the-mandir-mission-mala-scheme-nainital-news-c-418-1-shld1006-11774-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मंदिर मिशन माला योजना से संवरेगा बृहस्पति देव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मंदिर मिशन माला योजना से संवरेगा बृहस्पति देव मंदिर
Tue, 10 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। मंदिर मिशन माला योजना के तहत ओखलकांडा ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बृहस्पति देव मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से वन विभाग को मंदिर के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए पत्र भेजा गया है।
बृहस्पति देव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लंबे समय से स्थानीय लोग सरकार, सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से मांग करते आ रहे थे। मंत्री ने सीएम से मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग की थी। इस पर सीएम ने बृहस्पति देव मंदिर को मंदिर मिशन माला योजना में शामिल कराने की घोषणा की थी।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि वन भूमि होने के चलते मंदिर का स्टीमेट तैयार करने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा है। योजना के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेंच, पथप्रकाश, पाथवे और ट्रेकिंग रूट भी तैयार किए जाएंगे ताकि क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में पहचान मिल सके।