फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bridge launch ajay bhatt

Nainital News: खैरना में पुल पर दौड़े वाहन

Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
bridge launch ajay bhatt
मझेड़ा में टूलेन स्पान पुल का शुभारंभ करते रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट। संवाद
गरमपानी (नैनीताल)। दस करोड़ की लागत से खैरना में टूलेन स्पान पुल और व्यासी मझेड़ा में पांच करोड़ से तैयार पेयजल पंपिंग योजना का शुभारंभ शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया। मंत्री ने कहा कि खैरना-रानीखेत मोटर मार्ग को जोड़ने वाला 70 मीटर टूलेन स्पान पुल के बनने से अब यात्रियों, सैलानियों, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि यह पुल केआरसी सेंटर रानीखेत के साथ चारधाम बार्डर को जोड़ने और अल्मोड़ा, रानीखेत, बेतालघाट, खैरना, भवाली, भीमताल समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जोड़ेगा। कहा कि व्यासी मझेड़ा में पांच करोड़ की लागत से बनी पेयजल पंपिंग योजना से ग्रामीणों को पेयजल संबंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नैनीताल विधायक सरिता आर्य और रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी से काम कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, अंकित पांडे, रमेश सुयाल, मदन मेहरा, भावना मेहरा, कन्नू गोस्वामी, एसडीएम परितोष वर्मा, ईई विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed