{"_id":"66355f03a6b45cd0100533d4","slug":"bridge-construction-started-on-dhangadhi-panod-drain-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-103163-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धनगढ़ी-पनोद नाले पर पुल निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धनगढ़ी-पनोद नाले पर पुल निर्माण शुरू
Sat, 04 May 2024 03:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल-कुमाऊं की लाइफलाइन कहे जाने वाले नेशनल हाईवे 309 पर धनगढ़ी-पनोद नाले पर पुल निर्माण शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को डेढ़ साल के भीतर पुल तैयार करना है। पुल बनने से हादसे कम होने के साथ आवाजाही भी आसान होगी।
धनगढ़ी-पनोद नाला हर बरसात में मुसीबत बनता है। नाले पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। पिछले वर्षों में वन विभाग की आपत्ति के चलते पुल निर्माण अटक गया था। बाद में नए सिरे से कार्रवाई हुई और पुल की ऊंचाई 6.50 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर करने पर सहमति बनी। एनएच के सहायक अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि पुल निर्माण देहरादून की एआरकेएस संस्था कर रही है। डेढ़ साल के भीतर संस्था को पुल तैयार करना है। धनगढ़ी के अलावा पनोद नाले पर भी पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि बरसात के सीजन से पहले चार पिलरों को छत की लेवल तक खड़ा कर दिया जाएगा। बरसात के बाद पुल निर्माण कार्य को गति मिलेगी।