फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Both the outlet gates were opened as the water level of Naini lake increased

Nainital News: नैनीझील का जलस्तर बढ़ने पर दोनों निकासी गेट खोले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Both the outlet gates were opened as the water level of Naini lake increased
झील का जल स्तर बढ़ने के चलते तल्लीताल में बोट स्टैंड के समीप सीढ़ियों तक पहुंचा पानी- संवाद
नैनीताल। मूसलाधार बारिश से नैनीझील का जलस्तर 87.2 फुट पहुंच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग ने सोमवार को झील के दोनों निकासी गेटों को चार-चार इंच खोल दिया है।
विज्ञापन


नैनीताल में बीते एक सप्ताह से बारिश हो रही है। रविवार देर रात नगर में मूसलाधार बारिश होने से झील का जलस्तर बढ़ गया। सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग ने सोमवार सुबह आपदा नियंत्रण कक्ष को झील के निकासी गेट खोलने की सूचना दी। इस पर विभाग ने दोनों गेट से दो इंच पानी की निकासी की। निकासी के साथ ही विभाग ने हरिनगर, धोबीघाट, वीरभट्टी के क्षेत्रवासियों को गेट खोलने की जानकारी प्रसारित की। पुलिस ने मुनादी कर नाले से दूर रहने की अपील की। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि सोमवार को झील का जलस्तर 87.2 फुट पहुंचने पर झील के निकासी गेट दो-दो इंच खोले गए। शाम को दोनों गेटों से निकासी बढ़ाकर चार-चार इंच कर दी गई। झील का जलस्तर 87 फुट आने तक पानी की निकासी की जाएगी। वहीं, नैनीताल में बीते वर्ष बरसात के चलते 27 जुलाई को झील का जलस्तर 87 फुट पहुंचने पर पानी की निकासी की गई थी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed