फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Both the angry Congress still stood in the fray

कांग्रेस के दोनों रूठे अब भी मैदान में डटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Both the angry Congress still stood in the fray
कांग्रेस के दोनों रूठे अब भी मैदान में डटे
विज्ञापन

रामनगर में संजय ने कहा-हर हाल में लड़ूंगा चुनाव, लालकुआं में संध्या डालाकोटी के सुर अब भी बागी
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद
हल्द्वानी/रामनगर/चोगलिया। भाजपा ने जहां कालाढूंगी में नाराज गजराज को मनाने में कामयाबी हासिल कर ली वहीं कांग्रेस रामनगर और चोरगलिया में बगावत का झंडा बुलंद करने वालों को अब तक नहीं मना पाई है। रामनगर में संजय नेगी ने हर हाल में चुनाव लड़ने की बात कही है। लालकुआं में संध्या डालाकोटी के सुर अब भी बागी ही हैं।
संजय नेगी ने कहा कि अब तक उन्हें मनाने की कोई पहल आलाकमान की ओर से नहीं की गई है। अगर पहल होती भी है तो वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। समर्थकों के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का वादा किया है जो वह हर हाल में निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह समर्थकों के साथ धोखा नहीं करना चाहते। उधर, लालकुआं से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली संध्या डालाकोटी ने कहा कि वह नारी सम्मान के लिए मैदार में उतरी हैं। नाम वापस लेने का सवाल भी पैदा नहीं होता।
विज्ञापन

कोट
लालकुआं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संध्या डालाकोटी को मनाने की कोशिशों में लगे हैं। रामनगर में भी संजय नेगी को मनाने की कोशिश जारी है। सोमवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। हमें पूरी उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश नैनवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed