फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Booking for the month of May full in Corbett Park

Nainital News: कॉर्बेट पार्क में मई माह की बुकिंग फुल

Sat, 04 May 2024 03:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 04 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Booking for the month of May full in Corbett Park
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व जंगल सफारी के लिए पैक हो गया है। मई की एडवांस ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। अब जून के लिए जल्द ऑनलाइन बुकिंग खुलेगी। कॉर्बेट पार्क के सभी जोनों में सैलानी इन दिनों जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन



कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में ढेला, झिरना, गर्जिया, बिजरानी, ढिकाला और दुर्गादेवी पर्यटन जोन हैं। इन पर्यटन जोन में बुकिंग के लिए कॉर्बेट पार्क की वेबसाइट पर सैलानी 45 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग कराते हैं। मई में रात्रि विश्राम और सफारी के लिए होने वाली एडवांस बुकिंग फुल हो गई है। मई के लिए सीटीआर पैक होने के बाद सैलानी जून के लिए ऑनलाइन बुकिंग करेंगे। कॉर्बेट पार्क में इन दिनों जंगल सफारी करने के लिए लाखों सैलानी पहुंचते हैं। साथ ही सीतावनी जोन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो और हाथीडगर जोन में सैलानी अच्छी संख्या में पहुंच रहे हैं। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि मई में सीटीआर ऑनलाइन बुकिंग के चलते पैक गया है।
विज्ञापन


ढिकाला में ग्रासलैंड सैलानियों के लिए खुला

रामनगर (नैनीताल)। पिछले साल नवंबर से बंद चल रहे ढिकाला के ग्रासलैंड को सैलानियों के लिए खोल दिया है। अब सैलानी जिप्सी से ढिकाला के ग्रासलैंड का लुत्फ ले रहे हैं। 23 नवंबर 2023 को ढिकाला ग्रासलैंड में बाघ ने एक नेपाली श्रमिक को मार दिया था। हालांकि कॉर्बेट पार्क के वनकर्मियों ने बाघ को पकड़ लिया था। फिर भी एहतियात के तौर पर सैलानियों के लिए ग्रासलैंड को बंद कर दिया गया था। विभाग को डर था कि बाघ सैलानियों पर हमलावर न हो जाए। स्थितियां सामान्य होने के बाद ग्रासलैंड को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। ग्रासलैंड बंद होने की वजह से सैलानी ढिकाला के दूसरे रूट पर जंगल सफारी कर रहे थे। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि ग्रासलैंड खोलने के बावजूद क्षेत्र में वनकर्मियाें की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed