फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Book a car in the valley, villagers saved teachers

नाले में बही कार, ग्रामीणों ने शिक्षकों को बचाया

Thu, 02 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Thu, 02 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

 

विज्ञापन


- रामनगर से सल्ट जा रहे थे, ढिकुली में हुआ हादसा
मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। रामनगर से सल्ट (अल्मोड़ा) के स्कूल जा रहे शिक्षकों की कार ढिकुली में नाले में बह गई, ग्रामीणों ने नाले में कूदकर शिक्षकों को बमुश्किल बचाया।

इधर, सुंदरखाल के पास एचएच-121 में सड़क कट जाने से कुमांऊ-गढ़वाल का संपर्क कट गया, देर शाम जिला प्रशासन ने मार्ग सुचाय कराया। पंपापुरी लास्ट में पांच घरों को भू-कटान से खतरा पैदा हो गया है। सांवल्दे नाले के उफनाने से मलबा खेतों में भर गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ढिकुली में जीआईसी भौनखाल सल्ट विद्यालय की शिक्षिका शिखा वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष मालवीय, राकेश शर्मा व जेके यादव प्राइवेट गाड़ी से स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिकुली के उफनाए नाले में कार बह गई। यह देख ग्रामीण नाले में कूद पड़े उन्होंने कार सवार सभी शिक्षकों को बाहर निकाला। जबकि कार अभी भी नाले में फंसी हुई है। इधर, कोसी का जलस्तर 4462 क्यूसेक पहुंच गया है, जिस कारण पंपापुरी लास्ट के पांच घर ढहने की कगार पर हैं।


स्थानीय निवासी बबिता और मुन्नी भंडारी ने बताया उन्हें न रात में नींद है, न दिन में सुकून। इसके बाद भी कोई सुधलेवा नहीं है। बाल सुंदर मंदिर के पास मलबा आने और पेड़ गिरने से एक घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। जिसमें राज्य मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्या भी जाम में फंस गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed