फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Body of missing forest range officer Harish Chandra Pandey recovered in bhimtal

रेंजर हरीश पांडे: लापता होने के बाद पुलिस ने नहीं उठाए ठोस कदम, 'मेरे पिता को मिली ईमानदारी की सजा'

Wed, 13 Dec 2023 02:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Dec 2023 02:06 PM IST
सार

भीमताल झील किनारे से बधुवार की सुबह 15 दिन से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे (55) का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त जेब से मिली फोटो और दस्तावेज के आधार पर की।

विज्ञापन
Body of missing forest range officer Harish Chandra Pandey recovered in bhimtal
रेंजर का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तल्लीताल ठंडी सड़क में झील किनारे से बधुवार की सुबह 15 दिन से लापता चल रहे वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र पांडे (55) का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त जेब से मिली फोटो और दस्तावेज के आधार पर की। साथ ही परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर मृतक के बेटे हिताद्र पांडे अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे।

विज्ञापन


बेटे हिताद्र ने अपने पिता की मौत के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों पर आरोप लगाए है। बेटे ने रोते हुए बताया कि उनके पिता को पेड़ काटने के मामले में झूठा फंसाया जा रहा था। जिसके बाद से वह 29 नवंबर से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

विज्ञापन

 

बेटे ने बताया कि तब से पिता घर से लापता चल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से भी पिता की खोजबीन के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जबकि उनके पिता की लोकेशन भीमताल में मिली थी। बेटे ने कहा कि डीएफओ और एसडीओ से जब पिता की खोजबीन के लिए मिलने गए तो उन्होंने मुलाकात तक नहीं की। हिताद्र ने कहा ईमानदारी के चलते उनके पिता की जान गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि वह लोग कमजोर है अगर वह शिकायत भी करेंगे तो उच्च अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। थानाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव तीन दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक तराई केंद्रीय वन प्रभाग के रुद्रपुर डिवजीन में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed