फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boats started getting decorated for the tourist season in Nainital

Nainital News: नैनीताल में पर्यटन सीजन के लिए सजने लगीं नौकाएं

Tue, 16 Apr 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Boats started getting decorated for the tourist season in Nainital
नैनीताल। सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रीष्मकालीन सीजन में नौकाओं की साज सज्जा की जा रही है। नैनीताल में पाल नौका के साथ ही पैडल बोट भी सैलानियों की पहली पसंद है। अधिकांश सैलानी चप्पू वाली नाव में ही नौका विहार का आनंद उठाते हैं। साज सज्जा के साथ नावों को नया रूप देने वाले खड़क सिंह चौहान और नैन सिंह चौहान इन दिनों नौकाओं को तैयार करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह विगत 20 सालों से नावों की मरम्मत कर रहे हैं। नाव को तैयार करने में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक खर्च आता है। लेकिन सजावट तथा वार्निंस में भी लगभग पचास हजार रूपये की लागत आ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे तैयार होती है नाव
नैनीताल। नैन सिंह चौहान बताते हैं कि नाव के निर्माण में तून व शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। नाव की लंबाई 21.5 से 22 फीट, चौड़ाई 4 फीट, ऊंचाई18 इंच और वजन करीब एक क्विंटल होता है। बताया कि नाव का ढांचा तैयार होने के बाद उसमें अल्सी का तेल व शाल की राल लगाई जाती है। जिसके बाद नाव को पानी में सुरक्षित रखने के लिए वार्निस लगाया जाता है। जिससे नाव को 20 वर्ष तक रिपेरिंग की जरूरत नहीं होती है। साथ नाव के चप्पू बनाने के लिए चीड़ की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे एक नाव तैयार करने में एक से डेढ़ लाख तक की लागत लगती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed