{"_id":"66835cb33de5d69fbd0e4430","slug":"boat-drivers-body-found-in-room-commotion-nainital-news-c-238-1-shld1020-106268-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नाव चालक का कमरे में मिला शव, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नाव चालक का कमरे में मिला शव, खलबली
Tue, 02 Jul 2024 07:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में एक नाव चालक की संदिग हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मल्लीताल सात नंबर क्षेत्र में एक बंद कमरे से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो वहां बिस्तर पर एक युवक मूर्छित अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके शरीर से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस युवक को बीडी पांडे अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अल्मोड़ा के भनोली निवासी यशवंत (31) नैनीताल में नाव चलाता था जो अक्सर बीमार रहता था। वह यहां किराये पर रहता रहता था। शुक्रवार के बाद वह घर से बाहर नहीं निकला था। शुक्रवार सुबह उसने कई लोगों को गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजा था।
एसआई प्रियंका मौर्य ने बताया कि शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद