फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Board exam will be for only 11 students

सिर्फ 11 छात्रों की होगी बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Board exam will be for only 11 students
रामनगर (नैनीताल)। कोविड के कारण उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भले ही इस बार बोर्ड परीक्षा नहीं करवा पाया मगर 11 छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही परीक्षा होगी। आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

कोरोना को देखते हुए इस वर्ष उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर औसत अंकों के साथ छात्रों को नंबर देते हुए 31 जुलाई को परीक्षाफल घोषित किया था। 10वीं का परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत और 12वीं का 99.56 प्रतिशत घोषित हुआ था। इसके बाद 12 अगस्त को बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर ऐसे विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे, जो परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं थे। बोर्ड को उम्मीद थी कि कम से 100 विद्यार्थी तो परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाईस्कूल में पांच और इंटर में छह विद्यार्थियों ने ही परीक्षा के लिए आवेदन किया। अब बोर्ड इनकी परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित करेगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी का कहना है कि परीक्षाफल घोषित करने के बाद प्रदेश भर के ऐसे छात्रों से आवेदन मांगे थे जो परीक्षाफल से संतुष्ट नहीं थे। अंतिम तिथि तक सिर्फ 11 विद्यार्थियों के आवेदन मिले। इन छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने के लिए जल्द ही बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले के कितने परीक्षार्थी
हाईस्कूल: हरिद्वार जिले से तीन, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से एक-एक।
इंटरमीडिएट: अल्मोड़ा जिले के तीन, ऊधमसिंह नगर के दो और नैनीताल जिले का एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed