{"_id":"5e4ae7198ebc3ef2730c35f4","slug":"blow-on-property-dealer-shrapnel-in-back-haldwani-news-hld3740179158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी डीलर पर झोंका फायर, पीठ में लगे छर्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी डीलर पर झोंका फायर, पीठ में लगे छर्रे
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक इमरान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शनिबाजार में सोमवार शाम प्रापर्टी डीलर के पुत्र को पीटने के बाद आरोपियों ने फायर झोंक दिया। बचने के लिए भागते समय छर्रे युवक की पीठ में धंस गए। घटना की सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में तीन साल पुराना विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को मौके से खोखा कारतूस नहीं मिले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौजाजाली निवासी इमरान उर्फ राजा (20) अपने पिता तौकीर के साथ शनिबाजार स्थित कार्यालय से प्रापर्टी डीलर का काम करता है। इमरान के भाई रेहान मलिक ने बताया कि उसके भाई को शाम सात बजे एक युवक का फोन आया था। उसने इमरान को रेलवे स्टेशन पर बुलाया लेकिन इमरान ने वहां जाने से मना कर दिया। इसके बाद चार लोग सोमवार शाम 7:15 बजे शनिबाजार स्थित कार्यालय आए। उन्होंने इमरान को पीटकर फायर झाेंक दिया। इमरान बचने के लिए भागा, लेकिन गोली उसकी पीठ को छूकर निकल गई और छर्रे पीठ में धंस गए।
घायल को परिजनों ने एसटीएच में भर्ती कराया। इस मामले में घायल इमरान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजा बंदूकची, भोलानाथ गार्डन निवासी तरुण, रिहान, सोनू पठान के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी फायरिंग
बनभूलपुरा थाने के पास कांप्लेक्स में राजा बंदूकची पर तीन साल पहले ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। भागने के कारण उस समय राजा बच गया। इस मामले में आरोपी मल्लू के साथ इमरान पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों तक मुकदमा अदालत में चला था। पुलिस इस घटना को रंजिश का कारण मानकर हमलावरों की तलाश कर रही है।