{"_id":"f64be564f0ef087addae75571c9aaccf","slug":"blonde-halt-new-gate-the-new-game-not-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरापड़ाव में नया गेट, ‘नया खेल’ तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरापड़ाव में नया गेट, ‘नया खेल’ तो नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खनिज आपूर्ति करने के लिए गोरापड़ाव गेट खोलने का फरमान वन निगम प्रबंधन ने जारी कर दिया है। अब इस नए गेट के खुलने को लेकर कई सवाल और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वन निगम वन विभाग के अफसर भी जिम्मेदारी कहीं और शिफ्ट करने पर लगे हैं, जिससे कोई ‘नया खेल’ खेलने की आशंका प्रबल होती दिख रही है।
विज्ञापन
1475 हेक्टेयर गौला खनन क्षेत्र में 11 गेटों से खनन होता है। अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खनिज आपूर्ति करने के लिए स्पेशल नया गेट गोरापड़ाव में खोलने का निर्देश वन निगम ने दिया है। इस आदेश के होते ही सवालों और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि स्टेडियम के पास राजपुरा गेट के पास जगह कम होने और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है, इसलिए गोरा पड़ाव में नया खोला जा रहा है, पर राजपुरा के बाद इंद्रानगर का गेट आता है। इसके बाद फिर आंवला चौकी का गेट है, इन जगहों पर संभावना क्यों नहीं तलाशी गई?
विज्ञापन
जहां पर नया गेट खुलना है, वहां से प्रस्तावित स्टेडियम की दूरी करीब आठ किमी तक है, पर बताया गया कि गोरा पड़ाव में एक स्टोन क्रशर है, जो इस गेट से निकलने वाले को लेकर क्रस्ड करेगा फिर यह स्टेडियम के लिए पहुंचेगा, पर अगर बात स्टोन क्रशर की है, तो उससे करीब आंवला चौकी के पास ही एक स्टोन क्रशर और भी था। बहरहाल, नए खेल को लेकर समीकरण, जुगाड़ की तमाम बातें हवा में तैर रही हैं।
विज्ञापन
नए वाहनों का होगा रजिस्ट्रेशन
गौला खनन में डंपर चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन होना बेहद मुश्किल है। इसके लिए कोई भी कीमत देने को लोग तैयार रहते हैं। लंबे समय से कोई भी नया वाहन पंजीकृत नहीं हुआ है, पर इस गेट के लिए करीब 200 नए वाहनों का रजिट्रेशन हो सकता है।
- वन निगम एमडी कार्यालय से पत्र आया है कि गोरापड़ाव में नया गेट खोला जाए। उसी का अनुपालन कराया जा रहा है। -डा. पराग मधुकर धकाते, डीएफओ
- इस बारे में डीएफओ या वन निगम के स्थानीय अधिकारियों से ही जानकारी प्राप्त करें।
-श्रीकांत चंदोला, एमडी, वन निगम