{"_id":"68bf477cc76bca661f08ccf5","slug":"block-pramukh-staged-a-sit-in-protest-at-pirumdara-intersection-nainital-news-c-239-1-ntl1004-108819-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पीरूमदारा चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पीरूमदारा चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख ने दिया धरना
Tue, 09 Sep 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरूमदारा/रामनगर। रामनगर-काशीपुर एनएच 309 स्थित पीरूमदारा चौराहे पर बने डिवाइडरों के विरोध में ब्लॉक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। इस दौरान 15 मिनट तक नेशनल हाईवे जाम भी रहा। डिवाइडारों पर रिफ्लेक्टर व लाइटें नहीं होने से यहां आए दिन लोगों को सड़क हादसों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर, लाइट लगाने की मांग की है।
सोमवार को ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने लोगों की शिकायत पर पीरूमदारा चौराहे पर समर्थकों के साथ धरना दिया। ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने बताया कि लाइट व रिफ्लेक्टर नहीं होने से दूर से आने वाले वाहन चालकों को डिवाइडर नहीं दिखाई देते हैं। इसके चलते आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ही लाइटें व रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की है। मांग जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान राहुल डंगवाल, दीपक पाल, मीना रावत, धीरू चौहान, महावीर रावत, मिथिलेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने विभिन्न विभागों के साथ ही निरीक्षण
ब्लॉक प्रमुख के धरने के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुलिस, एआरटीओ, एनएच समेत अन्य विभागों के साथ टांडा व पीरूमदारा चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने डिवाइडरों के चलते हो रहे हादसे रोकने के लिए विभागों को जरूरी निर्देश दिए।