फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Block head raises questions on the quality of patch work on Nainital-Kathgodam road

Nainital News: नैनीताल- काठगोदाम रोड पर पैच वर्क की गुणवत्ता पर ब्लॉक प्रमुख ने उठाए सवाल

Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Block head raises questions on the quality of patch work on Nainital-Kathgodam road
नैनीताल। नैनीताल- काठगोदाम रोड पर पैच वर्क की गुणवत्ता पर ब्लॉक प्रमुख ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने विभाग से दोबारा कार्य कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विभिन्न विभागों ने सड़क के गड्ढे भरने का कार्य किया था। वहीं एनएच की ओर से भी सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क कराया था। लेकिन सड़क पर पैच लगाते ही उखड़ने लगे जिससे रेता- बजरी सड़क पर फैल गए। इसकी वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी डाली और विभाग व ठेकेदार पर निम्न गुणवत्ता का कार्य करने का आरोप लगाया। मगर विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। इसका परिणाम यह हुआ सड़क पर फैली रेत व बजरी पर दोपहिया वाहन चालक रपट रहे हैं। एक स्कूटी सवार महिला रपटने से घायल भी हो गई थी। इस पर विभाग ने कई स्थानों से रेत और बजरी साफ कर दी। लेकिन फिर से कई स्थानों पर पैच वर्क की सामग्री सड़क पर फैल गई है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट का कहना है कि विभाग ने इस कार्य में लापरवाही की है जिसके चलते सड़क वाहन चालकों के लिए खतरनाक बनी हुई है। बताया कि कोई भी हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सड़क का निरीक्षण कर दोबारा इस कार्य को करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed