फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Blazing fire while cooking food for Pitru Shraddha

Nainital News: पितृ श्राद्ध का खाना बनाते समय धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Blazing fire while cooking food for Pitru Shraddha
गौलापार तल्ला देवला बागजाला स्थित घर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।    संवाद
हल्द्वानी। गौलापार स्थित पश्चिमी बागजाला में पितृ श्राद्ध का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। वही आग को बुझाने के प्रयास में एक ग्रामीण का हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गौलापार क्षेत्र के बागजाला गांव में शनिवार सुबह गुड्डी देवी के घर में गैस सिलिंडर से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना 112 नंबर पर दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक घर में आग फैल चुकी थी। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि कमरे की टीन, बर्तन और लोहे का सामान पूरी तरह पिघल गया। इस घटना में स्थानीय ग्रामीण ओमी सिंह का एक हाथ आग में झुलस गया। ग्रामीणों ने सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक घर के अंदर रखा फ्रिज, कूलर, वाशिग मशीन, टीवी, बर्तन, कपडे सहित गृहस्थी का सामान और 50 हजार की नगदी जल गई। पीडि़त परिवार के अनुसार, आग से लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम ने घटना की रिपोर्ट तैयार कर इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों भेज दी है।
विज्ञापन

इधर दौलतपुर निवासी खीम सिंह पचवाड़ी की गौशाला में भी अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed